ताज़ा खबरेंराजनीति

चंद्रपुर पहुंचे पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, मंच पर विपक्ष पर बरसे पीएम

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर पहुंचे जहां पीएम का स्वागत किया गया. पीएम ने यहां एक जनसभा को संबोधित भी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “चंद्रपुर से इतना स्नेह मिलना मेरे लिए बहुत विशेष है. एक चंद्रपुर ही है जिसने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लकड़ी भेजी. संसद की नई इमारत में भी चंद्रपुर की लकड़ी लगी है.”

 

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “2024 का लोकसभा चुनाव स्थिरता बनाम अस्थिरता के बीच का चुनाव है. एक ओर बीजेपी-NDA है जिसका ध्येय है देश के लिए कड़े फैसले लो और बड़े फैसले लो. दूसरी ओर कांग्रेस और INDI गठबंधन है जिसका मंत्र है कि जहां भी सत्ता पाओ खूब मलाई खाओ.” PM नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “INDI गठबंधन ने हमेशा देश को अस्थिरता में झोंका है…INDI गठबंधन की जब तक केंद्र में सरकार रही तब महाराष्ट्र की लगातार उपेक्षा होती रही.”

 

पीएम ने आगे कहा, राजनीतिक पार्टियों का दायित्व होता है कि वो जनता की समस्याओं का समाधान करे, लेकिन कांग्रेस पार्टी खुद ही समस्याओं की जननी है.

 

संबोधन के दौरान विपक्ष पर बरसे पीएम

  • पीएम मोदी ने कहा, “जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही होती है. आज देश का दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब मोदी सरकार को अपनी सरकार मानता है. मोदी किसी शाही परिवार में पैदा होकर प्रधानमंत्री नहीं बना. मोदी एक गरीब परिवार में जन्म लेकर, आपके बीच रहकर, यहां तक आया है.”
  • पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है. आपने NDA को पूर्ण बहुमत दिया. हमने देश की बड़ी-बड़ी समस्याओं का स्थायी इलाज किया है: PM
  • कड़वे करेले को घी में तलें या शक्कर में घोलें, वो फिर भी कड़वा का कड़वा ही रहता है. ये कहावत कांग्रेस पर सटीक लागू होती है. कांग्रेस कभी नहीं बदल सकती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • कांग्रेस के सांसद भारत के एक और विभाजन की बात कर रहे हैं. इंडी अलायंस के लोग दक्षिण भारत को अलग करने की धमकी दे रहे हैं.इंडी अलायंस में शामिल DMK पार्टी सनातन को डेंगू-मलेरिया कह कर उसके खात्मे की बात कर रही और नकली शिवसेना वाले उन्हीं लोगों को महाराष्ट्र में रैली करवाते हैं: PM
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button