Hindi Newsportal

घने कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, लो विसिबिल्टी के कारण लेट हुई कई ट्रेनें और फ्लाइटें 

0 944
घने कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, लो विसिबिल्टी के कारण लेट हुई कई ट्रेनें और फ्लाइटें 

 

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। पहाड़ों में हुई बर्फ़बारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। ऐसे में पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चादर से लिपट गया है। कोहरे के चलते विसिबिल्टी लो हो गयी हैं जिसके कारण ट्रेनों और फ्लाइटों के संचालन प्रभावित हुए हैं। भारतीय रेलवे द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक ठंड और लो विजिबिलिटी की वजह से करीब 22 ट्रेनें लेट से चल रही हैं। वहीं लो विजिबिलिटी की वजह से  घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के आगमन और प्रस्थान दोनों में देरी हो रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक , लगभग 134 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

 

बुधवार सुबह घना कोहरा और लो विजिबिलिटी की वजह से कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। देश की राजधानी दिल्ली में कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली स्टेशन में आगमन और यहां से प्रस्थान करने वाली कई ट्रेनें लेट से चल रही है।

 

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई राज्यों में कहरे की मोटी चादर बिछी है। गुरुवार सुबह दिल्ली सहित कई राज्यों में विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसकी वजह से लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।