ताज़ा खबरेंभारतविदेश

ग्रेटा थनबर्ग ने JEE, NEET परीक्षा को स्‍थगित करने का किया समर्थन, कही ये बात

स्‍वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन पर एक साल तक काम करने के बाद स्‍कूल लौट आई हैं. स्‍कूल लौटने के बाद ग्रेटा ने कहा, ‘मेरा एक साल का स्‍कूल का गैप अब खत्‍म हो गया है और फिर से स्‍कूल में वापस आकर मुझे बहुत अच्‍छा लग रहा है।’

ये भी पढ़े : खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का पानी, जलस्तर 204 मीटर दर्ज

JEE, NEET परीक्षा को स्‍थगित करने का किया समर्थन।

ग्रेटा थनबर्ग ने कहा,” यह बहुत अनुचित है कि भारत के छात्रों को ऐसे में राष्ट्रीय परीक्षा में बैठक के लिए कहा जा रहा है जब कोविड-19 महामारी के साथ ही लाखों लोग बाढ़ से भी प्रभावित हैं. मैं ‘कोविड-19 में जेईई, नीट परीक्षा’’ स्थगित करने के समर्थन में हूं.’’

आपको बता दें कि जेईई परक्षा इस साल 1 से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जबकि नीट का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा. फिलहाल देश में इस परीक्षा को लेकर न केवल बच्चों के माता – पिता विरोध जाता रहे है बल्कि कई नेता भी सरकार को इस सम्बन्ध में पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज करा रहे है और इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button