ताज़ा खबरेंभारत

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: इस तरह करंट की चपेट में आने से दो बच्चों समेत महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल यहाँ करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर इस घटने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जबकि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2 की हालत गंभीर।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के सिहानी गेट के राकेश मार्ग पर गली नंबर-3 के सामने पांच लोग करंट की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल ले जाने पर दो बच्चों और महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े: ⛈️🌨️Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई इलाकों में भरा पानी, देखें वीडियो

ऐसे हुआ हादसा।

दरअसल घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। बारिश के बाद यहाँ के राकेश मार्ग पर जलभराव हो गया था। बारिश के बाद गली नंबर-3 के सामने तीन बच्चे, एक महिला व एक पुरुष घर के बाहर खड़े थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बिजली का तार टूटकर पानी में गिर गया, जिससे पानी में करंट फैल गया। तीनों बच्चे व महिला-पुरुष चपेट में आ गए। करीब 10 मिनट तक एक ही स्थान पर तड़पता देख लोगों को करंट का एहसास हुआ, जिसके बाद आनन-फानन बिजली सप्लाई बंद कराकर पांचों को जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button