ताज़ा खबरेंराजनीति

गहलोत सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए किया बड़ा ऐलान, 100 यूनिट बिजली मुफ्त

जयपुर: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता के लिए नए-नए ऐलान कर रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि 200 यूनिट बिजली का उपयोग करने वालों का सरचार्ज माफ किया जाएगा और उनकी 100 यूनिट बिजली भी फ्री होगी.

 

राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की सीएम गहलोत ने ट्वीट कर घोषणा की, कि राज्य में 100 यूनिट तक बिजली का उपयोग करने वालों को जीरो बिल मिलेगा. वहीं हर माह उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली बिल्कुल मुफ्त मिलेगी.

 

उन्होंने ट्वीट में लिखा, महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए.

 

– मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है.

– 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा.

– 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा.

– खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button