ताज़ा खबरें

कोहरे को देखते हुए यूपी परिवहन ने जारी किया नोटिस, दुर्घटना रोकने के लिए रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी यूपी परिवहन की बसें

कोहरे को देखते हुए यूपी परिवहन ने जारी किया नोटिस, दुर्घटना रोकने के लिए रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी यूपी परिवहन की बसें

दिसंबर के महीने में राज्य में सर्दी बढ़ रही है, ऐसे में सड़कों पर घने कोहरे को भी देखा जा सकता है। जिसके चलते इन दिनों कई सड़क हादसे होने की खबर  आ रही है। ऐसे में सड़क हादसों से बचने के लिए यूपी परिवहन निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश परिवाह की बसों के रात 8 बजे से चलने पर रोक लगा दी है।

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें राज्य में कोहरे की स्थिति को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक (या कोहरा साफ होने तक) नहीं चलेंगी। कोहरे की स्थिति पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रात 8 बजे से 12 बजे तक बस स्टेशनों पर तैनात रहेंगे

कोहरे के कारण हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए निर्णय किया गया है कि यदि मार्ग पर कोहरा पाया जायेगा तो बसों को मार्ग में पड़ने वाले बस स्टेशनों, ढाबा, थाना, पेट्रोल पम्प, टोल प्लाजा पर कोहरा कम होने तक खड़ा कर दिया जाएगा। इसका निर्णय क्षेत्रीय प्रबंधक स्थानीय स्थिति के अनुसार करेंगे।

रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक या मौसम साफ होने के बाद ही बसों का संचालन पुनः किया जायेगा। लगभग एक माह तक कोहरे के मद्देनजर बसों की ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गयी है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

5 Comments

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button