ताज़ा खबरेंभारत

कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल शुरू, AMU के VC बने पहले वॉलिंटियर

दुनियाभर समेत भारत में भी कोरोना वैक्सीन की ट्रायल जोरों से चल रही है। इसी कर्म में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटक (Bharat Biotech) द्वारा विकसित किए जा रहे कोरोनावायरस वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ (Covaxin)के तीसरे चरण का चिकित्सीय परीक्षण शुरू हो गया है।

AMU के VC बने पहले वॉलिंटियर।

‘कोवैक्सीन’ के टीके यानी वैक्सीन के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति, प्रोफेसर तारिक मंसूर ने मंगलवार को जेएन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में – कोवैक्सीन के तीसरे चरण में टीके के पहले वॉलिंटियर के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दे वॉलिंटियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार को अस्पताल में शुरू हुई जो एएमयू से संबद्ध है। रजिस्ट्रेशन के बाद में वॉलिंटियर्स को टीका लगाया जाएगा।

ये भी पढ़े : सीरो सर्वे: दिल्‍ली का हर चौथा शख्‍स कोरोना संक्रमित, 43% में एंटीबाडी भी नहीं

प्रोफेसर मनसूर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और लोगों से सहभागिता बढ़ाने की अपील की है. उन्होंने लिखा है, “COVID19 वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए मैंने स्वेच्छा से रजिस्ट्रेशन कराया है. एएमयू ने कोवैक्सीन के प्रभाव का मूल्यांकन और अध्ययन करने के उद्देश्य से आईसीएमआर और भारत बायोटेक के साथ समझौता किया है. मैं हर किसी से अपील करता हूं कि वे इस परीक्षण के लिए स्वयंसेवक के तौर पर रजिस्टर करें और बेहतर इलाज और उपचार का विकल्प विकसित करने के लिए इस भव्य अनुसंधान में भाग लें, “

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button