ताज़ा खबरेंभारत

कोलकाता: नशे में धुत पिता ने बेटे पर फेंका क्रूड बम, धमाके में शख्स ने तोड़ा दम, बेटा गंभीर रूप से घायल

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ कोलकाता में एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है । दरअसल यहाँ एक पिता ने अपने ही बेटे से लड़ाई के दौरान उसपर क्रूड बम से हमला कर दिया। इस हमले के बाद जहां पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, तो वहीं बेटा बुरी तरह घायल हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस जांच कर रही है कि आखिर शख्स को बम कहां से मिला। इतना ही नहीं इस बात का पता लगाने के लिए लिए पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

क्या है मामला

दरअसल, ये पूरा मामला नॉर्थ कोलकाता के काशीपुर रोड का है। यहाँ 65 वर्षीय शेख मतलाब हर बार की तरह नशे में धुत होकर अपने घर आया जिसके चलते उसकी अपने बेटे शेख नजीर से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। बता दे शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है।

ये भी पढ़े : मुरादाबाद में बस और ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, 20 से अधिक घायल, सीएम योगी द्वारा मुआवजे का ऐलान

बम से कर दिया हमला।

ख़बरों के मुताबिक, हाथापाई के दौरान शेख मतलाब ने अपने बेटे शेख नजीर पर क्रूड बम से हमला कर दिया। नजीर ने जैसे ही अपने पिता को हमला करते देखा तो उसने अपने हाथों से इस बम को रोकने की कोशिश की लेकिन उससे पहले ही ये ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट होने के बाद पिता-पुत्र दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना से जो धमाका हुआ वो इतना तेज़ था कि धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल।

इधर अस्पताल में इलाज के दौरान शेख मतलाब की मौत हो गई। जबकि, ब्लास्ट से शेख नजीर की उंगलियां उड़ गईं है और उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की जांच जारी।

फिलहाल, इस घटना के बाद कोलकाता पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर शेख मतलाब के पास ये बम कहां से आया। इसके लिए आसपास के स्लम एरिया में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram</h3

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button