ताज़ा खबरेंभारत

कोलकत्ता में अमानवीयता की सारी हदें पार, 48 घंटों तक कोरोना से मरे बुजुर्ग को रखना पड़ा घर में

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. मगर हाल फिलहाल कोलकत्ता की घटना ने सारी हदें पार कर दी। जानकारी के मुताबिक कोलकाता में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार वाले शव को आइस्क्रीम फ्रीजर में रखने के लिए मजबूर हो गए. इसके लिए परिवार वालों को आइस्क्रीम फ्रीजर तक खरीदना पड़ा। करीब 48 घंटे तक शव को फ्रीजर में रखने के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार की खातिर शव लेने के लिए स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा.

दरअसल, यह बुजुर्ग व्यक्ति कोलकाता के एमहर्स्ट स्ट्रीट पर एक अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर पर अपनी पत्नी के साथ रहता था. वह पिछले कुछ दिनों से बुखार और खांसी से पीड़ित था. सोमवार को बुजुर्ग व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उनका बेटा उन्हें एक निजी अस्पताल ले गया, जहां उन्हें कोविड-19 टेस्ट कराने का सुझाव दिया गया. एक स्थानीय डायग्नोस्टिक सेंटर में कोविड-19 का टेस्ट कराने के बाद, जब बुजुर्ग व्यक्ति को घर लाया गया तो उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और दोपहर करीब 3 बजे घर में उनकी मौत हो गई.

बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार ने पहले एक डॉक्टर को बुलाया, लेकिन उसने कोविड-19 रिपोर्ट न आने के कारण डेथ सर्टिफिकेट जारी करने से इनकार कर दिया. डॉक्टर ने कहा कि डेथ सर्टिफिकेट तब तक जारी नहीं किया जा सकता है जब तक कि मृतक की कोविड-19 रिपोर्ट नहीं आ जाती.

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार,28 नए मंत्री हुए शामिल, जानें सबके नाम

परिवार ने कोलकाता के कई मुर्दाघरों का दौरा किया, लेकिन कोई भी शव रखने के लिए तैयार नहीं था. परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को भी फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. इस बीच शव सड़ना शुरू हो गया, जिसके बाद परिवार को एक आइस्क्रीम फ्रीजर खरीदना पड़ा और शव को उसके भीतर करीब 48 घंटे तक रखना पड़ा .

रिपोर्ट आने के बाद परिवार वालों ने फिर से स्थानीय पुलिस स्टेशन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया. जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उनकी मदद की जाएगी, लेकिन प्रशासन के अधिकारी बुधवार की दोपहर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. मौत के करीब 48 घंटे बाद बुजुर्ग के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया .

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button