मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में आज 28 नए मंत्री शामिल हो गए है। राजधानी भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। जिसमे 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री पद शामिल है।
पार्टी के इन सदस्यों ने ली शपथ:
गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, हरदीप सिंह डंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
मध्य प्रदेश: भाजपा नेता यशोधरा राजे सिंधिया और भूपेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।@yashodhararaje @bhupendrasingho pic.twitter.com/TZGp8s5mE4
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 2, 2020
मध्य प्रदेश: BJP बिजेंद्र प्रताप सिंह(फोटो1), विश्वास सारंग(फोटो2),इमरती देवी(फोटो3) और प्रद्युम्न सिंह तोमर(फोटो4)ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली .@VishvasSarang @BJP4MP pic.twitter.com/msevqiGAGo
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 2, 2020
इसके बाद भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
आपको बता दे की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार शाम को मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली थी। इस कार्यक्रम में भी सीमित लोगों को बुलाया गया था। कोरोना को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में भी बेहद कम लोगों को ही राजभवन में एंट्री मिली है।