ताज़ा खबरेंभारत

कोरोनोवायरस पर बोले पीएम मोदी, कहा- घबराने की जरूरत नहीं

48 घंटों में कोरोनोवायरस के दो नए मामलों की पुष्टि होने के बाद इस वायरस ने नए सिरे से भारत को दहला दिया है. इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि “घबराने की कोई जरूरत नहीं है”.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा: “घबराने की जरूरत नहीं है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है. हमे आत्म-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे और महत्वपूर्ण उपाय करना चाहिए।”

प्रधानमंत्री ने “बुनियादी सुरक्षात्मक उपायों” को भी बात की, जिसमें हाथों की लगातार धुलाई और छींकने या खांसने पर मुंह को एक टिसू से ढंकना शामिल है। “COVID-19 कोरोनवायरस पर तैयारियों के बारे में व्यापक समीक्षा की थी। अलग-अलग मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं, जो भारत में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर शीघ्र चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रहे हैं,” उन्होंने आगे कहा.


इससे पहले भारत में केरल से तीन मामले सामने आए थे. तीनों चीन के वुहान जिले से लौटे थे, जहां से माना जाता है कि इस वायरस की उत्पत्ति हुई थी।

कोरोनोवायरस से मौत की संख्या 3,000 से अधिक हो गई है. घातक वायरस, जो पहली बार पिछले साल दिसंबर में चीन में पाया गया था, 60 से अधिक देशों में फैल गया है और 88,000 से अधिक लोगों इससे संक्रमित हो गए है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button