Hindi Newsportal

दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने वाला शख्स UP से गिरफ्तार

Shahrukh (file image)
0 672

24 फरवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाने वाले लाल टी-शर्ट पहने शख़्स शाहरुख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

शाहरुख़ को एक पुलिसकर्मी के ठीक सामने दंगों के दौरान मौजपुर में कथित तौर पर आठ राउंड फायरिंग करते हुए फोटो और वीडियो में देखा गया था।

दिल्ली पुलिस आज दोपहर करीब 3.30 बजे शाहरुख की गिरफ्तारी को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस करेगी. राष्ट्रीय राजधानी में दंगों के एक हफ्ते बाद, पुलिस ने 369 FIR दर्ज की हैं और 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। वही दंगों में मरने वालो की संख्या मंगलवार को 48 हो गयी हैं.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram