ताज़ा खबरेंभारत
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर गुरुग्राम में चलाया डी-कंटेमिनेशन अभियान
गुरूग्राम: 23 मार्च यानि सोमवार को जिला में लॉकडाउन स्थिति के दौरान सिविल डिफेंस के लोगों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जिला की झुग्गियों व अन्य स्थानों पर जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने जिला के विभिन्न स्थानों पर जाकर ना केवल डिकॉन्टेमिनेशन अभियान चलाया बल्कि लोगों को इससे बचाव उपायों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर मनीष ने बताया कि उनकी टीम द्वारा पिछले तीन-चार दिनों से लगातार शहर के जोगियों में जाया जा रहा है ताकि वहां रहने वाले लोगों को कुरौना संक्रमण के लक्षणों व इसके बचाव उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके।
Areas of potential threat are being sanitized by our field staff and the Civil Defence team is conducting awareness amongst unorganized sectors and lower income group areas.
Maintain calm, Don’t panic ! Not every area requires de-sanitization immediately #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/zdmZbfHnNo
— DC Gurugram (@DC_Gurugram) March 23, 2020
ALSO READ: गुरुग्राम: विदेशों से आने वाले यात्रियों का क्वॉरेंटाइन में रहना अनिवार्य
उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने अब तक जिला के गांव चकरपुर, दौलताबाद ,घसोला, सिकंदरपुर सहित सेक्टरों के आसपास स्थित झुग्गियों को कवर किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम के सदस्यों द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे कुरौना संक्रमण से बचाव के लिए एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें।
उन्होंने लोगों को करुणा संक्रमण बचाव को लेकर डूज एंड डोनट्स के बारे में आवश्यक जानकारी दी। आज जिला के विभिन्न स्थानों पर कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण से बचाव को लेकर डी-कन्टेमिनेशन अर्थात् स्प्रे छिड़काव का अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत आज विभिन्न स्थानों पर आइसो प्रोफाइल अल्कोहल सॉल्यूशन तथा हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन नामक दवा का छिड़काव करवाया गया।
टीम के सदस्यों में सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर मनीष, डिप्टी चीफ वार्डन मोहित, राजेश दुआ, गोपीचंद ,जयप्रकाश राघव ,निक्की, संजय चुघ, मनीष गोयल व भारत आदि शामिल थे।





