केदारनाथ में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 तीर्थ यात्रियों की मौत

केदारनाथ: उत्तराखंड से एक बेहद बुरी खबर सामने आई हैं. जहां केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना मिली है.
🔲 #WATCH उत्तराखंड: फाटा से केदारनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। #uttrakhand pic.twitter.com/9SlOt6HBrF
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 18, 2022
सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के फाटा में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु हुई है. घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं. घटना का कारण घना कोहरा बताया जाता है. दरअसल केदारनाथ धाम में लगे कोहरे के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं. घटना के बाद हेलिकॉप्टर कई टुकड़ों में बंट गया.
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.





