‘काली’ की निर्देशक लीना मणिमेकलाई पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज

नई दिल्ली: कनाडा की एक फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई द्वारा निर्देशित एक वृत्तचित्र फिल्म “काली” के एक पोस्टर ने बवाल मचा दिया. इस पोस्टर में हिंदू देवी का अनादरपूर्वक चित्रण करने के लिए देश भर में विवाद खड़ा कर दिया है.
इस बीच, यूपी पुलिस ने भी ऐक्शन लिया है. सूबे में हिंदू देवताओं के अपमानजनक चित्रण के लिए फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ आपराधिक साजिश, पूजा स्थल पर अपराध, जान-बूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से शांति भंग करने के आरोप में केस हुआ है. सूबे में लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा हुआ है.
UP police register FIR on charges of criminal conspiracy, offense in place of worship, deliberately hurting religious sentiments, intention to provoke breach of peace against filmmaker Leena Manimekalai for her movie 'Kaali' about disrespectful depiction of Hindu Gods pic.twitter.com/YV97J23fcG
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 5, 2022
मामले से जुड़ी अहम बातें:
- हजरतगंज पुलिस स्टेशन में आपराधिक साजिश, पूजा स्थल पर अपराध, जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और शांति भंग करने के इरादे से FIR दर्ज की गई थी.
- निर्देशक के खिलाफ सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखा गया और लोगों ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
- दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने भी IPC की धारा 153A और 295A के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
- भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को कनाडा के अधिकारियों से आगा संग्रहालय में प्रदर्शित हिंदू देवी के अपमानजनक चित्रण को वापस लेने का आग्रह किया.
- मणिमेकलाई ने एक ट्वीट में अपना बचाव किया और लोगों से “नफरत पर प्यार” चुनने का आग्रह किया.





