ताज़ा खबरें

कश्मीर में टारगेट किलिंग पर सीएम केजरीवाल की ललकार, कश्मीरी पंडितों, हिंदूओं और फौज की सुरक्षा अहम: केजरीवाल

नई दिल्ली: कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्या का मामला गहराता ही जा रहा है. बीते दिनों हुई हत्याओं के विरोध में आज दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है.

 

इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, कश्मीर में जो हो रहा है उसको लेकर हर भारतीय के मन में गुस्सा और चिंता है. कश्मीरी पंडितों को चुन-चुन कर मारा जा रहा है. आज फिर कश्मीरी पंडित अपनी जन्मभूमि छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं.

उन्होंने आगे कहा, भाजपा सरकार कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है. आज हम 4 मांग रखते हैं. पहला- भाजपा की केंद्र सरकार देश के सामने कश्मीरी पंडितों, हिंदूओं और फौज की सुरक्षा का प्लान रखें. दूसरा- ये बॉन्ड रद्द किया जाए. तीसरा- कश्मीरी पंडितो की हर मांग पूरी की जाए और चौथी मांग है कि इनको सुरक्षा प्रदान किया जाए: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button