ताज़ा खबरें

कल दोपहर तक स्थगित हुईं दोनों सदनों की बैठक, कल से नए संसद भवन में होगी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही

कल दोपहर तक स्थगित हुईं दोनों सदनों की बैठक, कल से नए संसद भवन में होगी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही

 

आज से संसद के विशेष सत्र की शुरुवात हो गयी है। दोनों सदनों में आज पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर बहस और चर्चा हुई। इस संसद के इस पांच दिनों के विशेष सत्र में कई अहम विधयक के लागू होने के कयास लगाए जा रहे हैं। आज सुबह ही पीएम मोदी ने संसद सत्र की शुरुआत से पहले प्रेस वार्ता कर कहा था कि संसद का यह सत्र छोटा है, पर यह सत्र ऐतिहासिक निर्णयों का सत्र है।  

बता दें कि इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की बड़ी बैठक भी बुलाई है। फ़िलहाल दोनों सदनों की कार्यवाही को कल दोपहर तक के लिए  स्थगित कर दिया गया है। अब कल की दोनों सदनों की कार्यवाही नय संसद भवन में होगी।

लोकसभा की बैठक कल दोपहर 1:15 बजे तक वहीं राज्यसभा की बैठक कल दोपहर 2:15 बजे तक नए संसद भवन में होने के लिए स्थगित कर दी गई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button