ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

कंगना के Pok वाले बयान पर छिड़ा बवाल, अब कंगना रनौत और महाराष्‍ट्र सरकार हुए आमने-सामने

कंगना रनौत यूं तो ट्विटर पर आये दिन अपने ट्वीट्स को लेकर कई लोगों के घेरे में रहती है लेकिन उनके हालिया बयान से अब महाराष्ट्र सरकार और वो आमने सामने हो गए है। बता दे कंगना ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर लिखा था कि उन्हें माफियाओं से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है. इसके बाद शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा था कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो यहां वापस नहीं आना चाहिए.

संजय राउत के इस बयान के बाद पलटवार करते हुए कंगना ने ट्वीट कर लिखा था- शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं. पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है. ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?

फिर आई संजय राउत की प्रतिक्रिया।

शिवसेना नेता ने कंगना रनौत के बयानों पर कहा कि वो झूठ बोल रही है, शिवसेना किसी को धमकी नहीं देती, शिवसेना सड़क पर उतर के जवाब देती है। कंगना को मुंबई ने बहुत कुछ दिया और वो अब मुंबई की और मुंबई की पुलिस का नाम पूरे विश्व में बदनाम करने का काम कर रही है।

राउत ने अपने बयान में कहा, ”आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।”

ज़ुबानी जंग में गृह मंत्री अनिल देशमुख का बयान।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस ज़ुबानी जंग में हिस्सा लेते हुए कहा कि यदि कंगना यहां असुरक्षित महसूस करती हैं तो उन्‍हें यहां पर रुकने का कोई अधिकार नहीं है. राज्‍य के गृह मंत्री देशमुख ने कहा, हमने देखा है कि मुंबई पुलिस के जवानों ने कोरोना महामारी के दौरान किस तरह अपनी जान का ‘बलिदान’ किया है. एक एक्‍टर की ओर से हमारी पुलिस के लिए ऐसी बात कहना किसी तरह से ठीक नहीं है.

कंगना ने किया महाराष्ट्र सरकार को चैलेंज।

इस ज़ुबानी जंग के बीच कंगना ने ट्वीट करके कहा, कई लोग मुझे मुंबई वापस नहीं आने को लेकर धमकी दे रहे हैं, इसलिए मैंने अब आने वाले सप्‍ताह में 9 सितंबर को मुंबई की यात्रा करने का निर्णय लिया है. मैं वह टाइम पोस्‍ट करूंगी जब मैं मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करूंगी. किसी के बाप में हिम्‍मत हो तो रोक ले.’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button