ताज़ा खबरें

ओडिशा ट्रेन हादसा: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया शोक, कहा ‘दुर्घटना से दुखी हूँ,’

ओडिशा ट्रेन हादसा: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया शोक, कहा ‘दुर्घटना से दुखी हूँ,’

 

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 तक पहुंच गई है। वहीं 1175 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसी घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बयान जारी कहा कि वह इस घटना से काफी दुखी हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मैं और अमेरिका की पहली महिला जिल बाइडन भारत के ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की खबर से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों के लिए हमारी प्रार्थनाएं हैं जिन्होंने इस भयानक घटना में अपने प्रियजनों को खोया है और कई लोग घायल हुए हैं.’ बाइडन ने आगे कहा कि अमेरिका और भारत एक मजबूत रिश्ता साझा करता है। सांस्कृतिक और पारिवारिक रूप से हो दोनों देश एक दूसरे से एकजुट हैं। उनका कहना है कि अमेरिका की जनता भारत में हुए हादसे के लिए शोक मना रही है।

बता दें कि बता दें कि बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर 1000 से अधिक लोगों की टीम ट्रैक को ठीक करने का काम कर रही है, हादसे में जितनी भी बोगी पलटीं थीं उनको हटा दिया गया है साथ ही मालगाड़ी की 3 में से 2 बोगियों को सफलतापूर्वक हटाया गया और तीसरे डीबे को हटाने का काम चल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दुर्घटनास्थल स्थल का जायज़ा लिया है। ट्रक की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव आज सुबह दुर्घटनास्थल पहुंचे और कहा कि कल प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button