ताज़ा खबरें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्र्यू साइमंड्स का सड़क दुर्घटना में निधन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्र्यू साइमंड्स का सड़क दुर्घटना में निधन

 

आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की उत्तरी क्वींसलैंड में कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह 46 साल के थे। पुलिस ने बताया कि पूर्व ऑलराउंडर साइमंड्स की कार शनिवार रात टाउन्सविले के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस के हवाले दी गयी जानकारी के मुताबिक, 46 वर्षीय साइमंड्स एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर रात 11 बजे के बाद गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 26 टेस्ट मैच खेले थे और वह 1999 से 2007 के बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के अहम सदस्य थे। रिटायरमेंट के बाद वह फॉक्स क्रिकेट कमेंट्री के अहम सदस्य थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button