ताज़ा खबरेंमनोरंजन

एक्टर सुशांत सिंह की मौत को लेकर सबसे बड़ा खुलासा, एम्स की फॉरेंसिक टीम की तरफ से मिला आत्महत्या का संकेत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साढ़े तीन महीने बाद अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। CBI, ED और NCB की जांच के बीच रोज़ इस केस में नए राज़ सामने आ रहे थे, जिसके बाद आज फिर इस केस में एक नया मोड़ आया है। दरअसल, आत्महत्या और हत्या के बीच उलझी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर फिर नया मोड़ आ गया है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर एम्स की फॉरेंसिक डॉक्टरों की टीम ने सीबीआइ को फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है।

क्या है AIIMS की रिपोर्ट में।

एम्स ने अपनी इस रिपोर्ट में सुशांत की हत्या से इनकार किया है और मौत होने का कारण अत्महत्या बताया है। एम्स के पैनल का यह खुलासा, हत्या की थ्योरी को लेकर लगातार अपनी बात रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को बड़ा झटका है। ख़बरों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन हालातों में मौत हुई है वो बताती है कि इसमें किसी किस्म का फाउल प्ले नहीं है और ये आत्महत्या का मामला है.

AIIMS ने जारी किया आधिकारिक बयान।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल “अटल टनल” का उद्घाटन, जानें इस टनल की खासियत

पिछले सप्ताह सौंपी थी एम्स ने सीबीआइ को रिपोर्ट

बता दें कि पिछले सप्ताह 28 सितंबर को एम्स के फाॅरेंसिक डॉक्टरों की टीम व सीबीआइ के बीच एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें एम्स ने सीबीआइ को विसरा जांच की रिपोर्ट सीबीआइ को सौंपी थी। विसरा जांच में किसी तरह के जहर की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा था कि एम्स की टीम जांच के नतीजे पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि एम्स की फाॅरेंसिक टीम व सीबीआइ एक-दूसरे के नतीजों से सहमत हैं, लेकिन तर्क यानी लॉजिक के साथ निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कुछ कानूनी पहलुओं पर गौर करने की जरूरत है। इसके बाद एम्स की फॉरेंसिक टीम ने पूरी पड़ताल करने के बाद फाइनल रिपोर्ट सीबीआइ को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्थित AIIMS के डॉक्टरों के एक पैनल ने CBI को अपनी राय देते हुए कहा है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई है, बल्कि यह आत्महत्या का मामला है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने शव परीक्षण के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला करार दिया था. हालांकि परिवारवालों का आरोप था कि उनकी हत्या की गई है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button