मनोरंजन

ऋषभ पंत से जुड़ी ऊर्वशी रौतेला की एक पोस्ट ने फिर मचाया बवाल; फैंस बोले यह तो मेंटल टॉर्चर है

मुंबई: ऊर्वशी रौतेला एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई है. इस बार भी रौतेला क्रिकेटर ऋषभ पंत से जुड़ी एक और रहस्यमयी पोस्ट से सुर्खियां बटोर रही हैं.

 

रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या उन्होंने क्रिकेटर से मुलाकात की थी.

 

ऊर्वशी रौतेला का हालिया पोस्ट

उर्वशी का यह पोस्ट देखने के बाद अधिकतर यूजर यही सवाल कर रहे हैं कि क्या वह ऋषभ पंत से मिलने गई थीं. हालांकि, अभिनेत्री ने ये साफ नहीं किया है कि वह यहां ऋषभ पंत से मिलीं या नहीं.

 

अपने इस पोस्ट को लेकर अब उर्वशी रौतेला खूब ट्रोल हो रही हैं. यूजर इसे मेंटल टॉर्चर बता रहे हैं.

बता दें कि ऋषभ पंत पिछले सप्ताह एक कार दुर्घटना में घायल हो गए और बाल-बाल बचे. जिनका इलाज इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है.

 

बताते चलें कि पिछले हफ्ते, पंत के कार दुर्घटना के बाद, उर्वशी ने ट्वीट किया कि वह ‘प्रार्थना’ कर रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस लिए प्रार्थना कर रही थी.

Show More

7 Comments

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  2. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button