ताज़ा खबरें

उत्तर भारत में कोहरा का कहर, देर से चल रही हैं 12 ट्रेनें, दो ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव

उत्तर भारत में कोहरा का कहर, देर से चल रही हैं 12 ट्रेनें, दो ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। इन दिनों कोहरे की मार के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railway) सबसे ज्‍यादा प्रभावित है। सर्दियों में कोहरे के कारण  ट्रेनें अपनी औसत गति से काफी कम गति से चल पाती हैं ऐसे में ज्‍यादातर गाडि़यां देरी से चलने लग जाती हैं। इसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही 2 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

आज यानी गुरुवार को घने कोहरे के कारण आज कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घटों तक लेट चल रही हैं। इसके चलते ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।

  • 02569 दरभंगा – नई दिल्ली स्पेशल 2:30
  • 12801 पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 02:00
  • 12397 गया- नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 02:00
  • 11057 मुंबई- अमृतसर दादर एक्सप्रेस 02:00
  • 15658 कामाख्या- दिल्ली ब्रह्मपुत्र 03:00
  • 14205 अयोध्या कैंट- दिल्ली एक्सप्रेस 01:30
  • 12409 रायगढ़- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 06:00
  • 12721 हैदराबाद-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 01:45
  • 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 01:30
  • 12919 अंबेडकरनगर- काटरा एक्सप्रेस 01:30
  • 12719 विशाखापट्टनम- नई दिल्ली 01:45
  • 12615 चेन्नई- नई दिल्ली एक्सप्रेस 01:45

इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव 

  • 22454 मेरठ सिटी- लखनऊ की ट्रेन जो 06:40  पर शेड्यूल की गई थी उसे अब 10:40 पर री-शेड्यूल किया गया है।
  • 12038 दिल्ली- कोटद्वार एक्सप्रेस जिसे 07:00 शेड्यूल किया गया था उसे अब 06:50 पर री-शेड्यलू किया गया है।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button