Hindi Newsportal

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन आज, 2.8 डिग्री तक गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0 202

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन आज, 2.8 डिग्री तक गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन मापा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार को दिल्ली में 2.8 डिग्री तक तापमान गिर गया। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है, मौसम विभाग की माने तो यह अभी आगे भी जारी रहेगा। कई राज्यों में कोल्ड डे का अटैक जारी है।

दिल्ली में मौसम नए साल के आते ही बदलता दिखा, यहां तेजी से तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं, शीतलहर और हल्का कोहरा भी राजधानी में छाया है। IMD के अनुासर कोहरे के कारण दिल्ली के पालम में आज विजिबिलिटी 25 मीटर आंकी गई। तापमान की बात करें तो दिल्ली के लोधी रोड पर आज सुबह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।