इंदौर: 20 साल बाद नौकरी से निकाले जाने पर फक्ट्री के बाहर ही 7 कर्मचारियों ने खाया जहर

इंदौर: 20 साल बाद नौकरी से निकाले जाने पर फक्ट्री के बाहर ही 7 कर्मचारियों ने खाया जहर
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ एक निजी कंपनी के सात कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर एक साथ ही जहर खा लिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारी 20 साल से कंपनी में काम कर रहे थे, लेकिन अचानक से काम से निकाले जाने पर वह कर्मचारियों डिप्रेशन से झूज रहे थे जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने गुरूवार को कारखाने के बाह एक साथ जहर खा लिया। बताया जाता है कि सभी कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया गया था और उनको सैलरी भी नही दी गई, जिससे परेशान कर्मचारियों ने यहां सामूहिक रूप से जान देने का प्रयास किया।
गुरूवार की सुबह सातों कर्मचारी फैक्ट्री पहुंचे और मालिक से मिलने की जिद करते रहे। जब मालिक ने मिलने से इनकार कर दिया तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। बता दें सभी कर्मचारी मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने वाली फक्ट्री में काम करते थे।





