आम आदमी पार्टी का दावा, सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने CM केजरीवाल को किया ‘नजरबंद’

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे लेकर ट्वीट किया गया है। बता दें कि केजरीवाल ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आज के भारत बंद का समर्थन भी किया है और कल भी वो किसानों से मिलने के लिए सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे थे जहाँ उन्होंने किसानों के लिए किये गए इंतज़ाम की तैयारियों का जायज़ा लिया और उन्हें हर मदद के लिए आश्वासित किया था।
Important :
BJP's Delhi Police has put Hon'ble CM Shri @ArvindKejriwal under house arrest ever since he visited farmers at Singhu Border yesterday
No one has been permitted to leave or enter his residence#आज_भारत_बंद_है#BJPHouseArrestsKejriwal
— AAP (@AamAadmiParty) December 8, 2020
आप का आरोप, केजरीवाल को कर दिया है नजरबंद।
AAP ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल को सिंधु बॉर्डर से आने बाद से ही घर में नजरबंद कर दिया है।’ पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘जब से केजरीवाल सिंधु बॉर्डर से किसानों से मिलकर लौटे हैं तब से उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर के चारों तरफ बैरीकेड लगा दिया है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद उनको नजरबंद वाली स्थिति में रखा गया है।’
गृहमंत्रालय के आदेशों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal को हाउस अरेस्ट किया गया है।
किसान आंदोलन का समर्थन करने की वजह से भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट किया। #आज_भारत_बंद_है #BJPHouseArrestsKejriwal pic.twitter.com/VONXCD0R9G
— AAP (@AamAadmiParty) December 8, 2020
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1336183596118278144?s=20
दिल्ली पुलिस के नॉर्थ जिले के डीसीपी ने आरोपों को किया खारिज।
वही आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली पुलिस के नॉर्थ जिले के डीसीपी का कहना है कि ये झूठ और बेबुनियाद आरोप है। वहां हमारी फोर्स तैनात है। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल कल शाम 8 बजे भी कहीं निकले थे और रात 10 बजे के लगभग वापस लौटे थे. कोई समस्या नहीं है।
AAP और किसी अन्य पार्टी के बीच टकराव से बचने के लिए यह सामान्य तैनाती है। मुख्यमंत्री को नज़रबंद नहीं किया गया है: एंटो अल्फोंस, डीसीपी उत्तरी दिल्ली @DcpNorthDelhi
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 8, 2020





