ताज़ा खबरें

आज 11 बजे से छह घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, यहां जानें वजह

आज 11 बजे से छह घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, यहां जानें वजह

 

आज यानी कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक छह घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट। एयरपोर्ट अथारिटी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।  एयरपोर्ट द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक में उसके दोनों रनवे RWY 14/32 और 09/27 पर मरम्मत का कार्य चलेगा। यह मरम्मत मॉनसून के बाद प्रिवेंटिव मेनेटेनेंस का हिस्सा है। इसमें रनवे एज लाइट्स (एजीएल) को अपग्रेड करने समेत अन्य कई कार्य शामिल हैं।

 

 

मुंबई एयरपोर्ट के मुताबिक, यह एक रुटीन कार्य है जिसे मॉनसून के बाद हर साल किया जाता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि एयरपोर्ट पर रोजाना 800 हवाई जहाज उड़ान भरते व उतरते हैं और इसे आवाजाही को बनाए रखने व यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर साल रनवे पर  मेनेटेनेंस का काम किया जाता है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button