ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

आकाश विजयवर्गीय पर पीएम मोदी सख्त; कहा ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं, पार्टी से निकाल देना चाहिए

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाश विजयवर्गीय पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह चाहे किसी का भी बेटा क्यों न हो, उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए.

कैलाश विजवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय का नाम लिए बगैर ही पीएम मोदी ने कहा,” किसी का भी बेटा हो, उसकी ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्हें पार्टी में रहना का हक नहीं है. सभी को पार्टी से निकाल देना चाहिए.’

इस मामले पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, ‘कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की घटना के मामले में प्रधानमंत्री नाराज हैं. उन्होंने कहा है कि ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है, चाहे वह किसी का बेटा हो, सांसद हो. अहंकार नहीं होना चाहिए. ठीक से व्यवहार करना चाहिए और ऐसे लोग पार्टी में नहीं होने चाहिए. हालांकि प्रधानमंत्री ने कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे का नाम नहीं लिया.’

भाजपा की संसदीय दल की इस बैठक में आकाश के पिता कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे. बैठक में उठे मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा,”ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे लगता है आकाश और नगर निगम के कमिश्नर दोनों पक्ष कच्चे खिलाड़ी हैं. यह एक बड़ा मुद्दा नहीं था, लेकिन इसे बहुत बड़ा बना दिया गया.”

ALSO READ: सनी देओल ने गुरदासपुर के लिए नियुक्त किया प्रतिनिधि, कांग्रेस ने बताया मतदाताओं के…

दरअसल पिछले हफ्ते जब इंदौर में नगर निगम का दल एक मकान को गिराने पहुंचे तो विधायक आकाश विजयवर्गीय उनसे भिड़ गए और बल्ला निकाल कर नगर निगम के अधिकारियों को पीटने लगे.

घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. फिलहाल रविवार को मिली जमानत पर वो जेल से बाहर हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button