IPL 2024खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2023: PBKS और MI के बीच होगा कड़ा मुकाबला, पंजाब के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी टीमें

आईपीएल 2023: PBKS और MI के बीच होगा कड़ा मुकाबला, पंजाब के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी टीमें

 

आईपीएल 2024 का 32वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पंजाब के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पंजाब की टीम 6 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिके में 7वें स्थान पर है। वहीं मुंबई की टीम भी 6 में से 2 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में 8वें नंबर पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।

गौरतलब है कि पंजाब और मुंबई ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 31 आईपीएल मैच खेले हैं। पीबीकेएस ने 15 मैच जीते हैं जबकि एमआई ने 16 मैच जीते हैं। एमआई के खिलाफ पंजाब का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 230 है, और पीबीकेएस के खिलाफ मुंबई का हाईएस्ट स्कोर 223 है।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स 

जॉनी बेयरस्टो, अथर्व टाइड, सैम कर्रन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा.

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रभसिमरन सिंह/राहुल चाहर.

मुंबई इंडियंस 

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल.

इम्पैक्ट प्लेयर- सूर्यकुमार यादव

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button