आईपीएल 2023: आज बेंगलोर और लखनऊ की टीमों का होगा आमना-सामना, बैंगलुरु के. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा मैच

आईपीएल 2023: आज बेंगलोर और लखनऊ की टीमों का होगा आमना-सामना, बैंगलुरु के. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा मैच
आज यानी 10 अप्रैल को आईपीएल 2023 का 15वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। यह मैच बैंगलुरु के ‘के.एम. चिन्नास्वामी’ स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
आरसीबी की टीम पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 81 रन की करारी हार के बाद इस मुकाबले में उतर रही है और उसकी नजरें जीत की राह पर लौटने पर टिकी होंगी। वहीं लखनऊ के स्पिनर आरसीबी की परेशानी बढ़ा सकते हैं जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट की जीत के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:
लखनऊ सुपर जायंट्स:
लोकेश राहुल (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, कृणाल पंड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन, नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर:
फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, वेन पार्नेल, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव और माइकल ब्रेसवेल।





