आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2020: सैम कर्रन-इमरान ताहिर ने आईपीएल इतिहास में 9वें विकेट के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी का बनाया रिकॉर्ड

आईपीएल 2020 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस रोचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की हार के साथ चेन्नई की प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 12.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया।

सैम कर्रन और इमरान ताहिर ने 9वें विकेट के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी।

एक तरफ तो इस मैच ने कईयों के उम्मीद पर पानी फेरा तो दूसरी और इस मैच ने आईपीएल के इतिहास में कई रिकॉर्ड भी बनाये। सबसे पहले सैम कर्रन (52) ने इमरान ताहिर (13*) के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 31 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी की। आईपीएल के इतिहास में 9वें विकेट के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी है। बता दे इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी और आर अश्विन के नाम था। उस समय इन दोनों ने 2013 में 41 रनों की साझेदारी की थी।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार 10 विकेट से हारी मुंबई इंडियंस।

इस रिकॉर्ड के साथ ही आईपीएल के 13 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई ने इस मैच को 46 गेंदे पहले ही जीत लिया वहीं गेंदे शेष रहने के लिहाज़ से भी ये चेन्नई की सबसे बड़ी हार है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button