Hindi Newsportal

नवरात्री 2020 : आज है महाअष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और देखें किस तरह लोग कर रहे है अष्टमी की पूजा।

File Image
0 476

शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू हुए थे, जो कि 25 अक्टूबर से समाप्त होंगे। देवी मां के भक्तों को महाअष्टमी, महानवमी और विजयादशमी (दशहरा) का बेसब्री से इंतजार है और आज देश में महाअष्टमी व्रत मनाया जा रहा है। बता दे नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है।

महागौरी का मंत्र-

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

एक साथ मानेगा नवमी और दशहरा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महानवमी तिथि 25 अक्टूबर (रविवार) को पड़ रही है। इसके बाद शाम को दशमी तिथि लगने के कारण दशहरा भी इसी दिन मनाया जाएगा। 25 अक्टूबर को नवमी होने के कारण नवरात्रि व्रत पारण इसी दिन किया जाएगा। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।

महाअष्टमी का मुहूर्त-  23 अक्टूबर को सुबह 06.58 बजे से 24 अक्टूबर, शनिवार को 7 बजकर 1 मिनट तक. उदया तिथि होने की वजह से अष्टमी शनिवार को ही मनाई जाएगी।

नवमी का मुहूर्त-  24 अक्टूबर को अष्टमी खत्म होते ही नवमी लग जाएगी, जो कि 25 अक्टूबर को सुबह 7.44 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार नवमी की पूजा 25 अक्टूबर को की जाएगी।

दशहरा का मुहूर्त- 25 अक्टूबर को 11 बजे के बाद दशमी तिथि लग जाएगी और इसी दिन दशहरा मनाया जाएगा।

देखें अष्टमी के दिन देश के विभन्न मंदिरों से भक्तों की तस्वीर।

देश के प्रधानमंत्री ने भी दी अष्टमी की शुभकामनाएं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram