Hindi Newsportal

आंध्र प्रदेश: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में दर्दनाक हादसा, क्रेन गिरने से 10 लोगों की मौत, वीडियो वायरल

0 335

आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे करीब 10 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। दरअसल हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में एक विशालकाय क्रेन के गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। डीसीपी सुरेश बाबू ने इस बात की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया जा रहा है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बता दे सभी 10 लोगों की मौत क्रेन गिरने से हुई है। सामने आए वीडियो में वीडियो में क्रेन गिरते हुए साफ़ दिख रही है वही लोग भी जान बचाने के लिए भागते नज़र आ रहे है।

इस बड़ी घटना के पीछे लापरवाही है या कोई तकनीकी चूक, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी और पुष्टि नहीं हुई है। वही
घटना स्थल से शवों को बाहर निकालने का काम जारी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram