ताज़ा खबरें

अभिनेता और नेता कृष्णम राजू का 82 साल की आयु में हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

अभिनेता और नेता कृष्णम राजू का 82 साल की आयु में हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

 

साउथ के सुपर स्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी. कृष्णम राजू का रविवार सुबह 82 वर्ष में निधन हो गया है। उन्होंने रविवार सुबह तीन बजकर 45 मिनट में अंतिम सांस ली। कृष्णम राजू साउथ सिनेमा के रेबल स्टार माने जाते थे और उन्होंने सिनेमा में सक्रिय रहते हुए एक से एक हिट फिल्म में काम किया है। लेकिन शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  सोशल मीडिया पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर, डायरेक्टर और फैंस कृष्ण राजू को अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार दिग्गज टॉलीवुड (तेलुगु सिनेमा) अभिनेता कृष्णम राजू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी ने ट्वीट करके अपने शोक संदेश में कहा कि वह दिग्गज अभिनेता के निधन से दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि यूवी कृष्णम राजू गारू के निधन से दुखी हूं। आने वाली पीढ़ी उनकी सिनेमाई प्रतिभा और रचनात्मकता को याद रखेगी। वह समाज सेवा में भी सबसे आगे थे और एक राजनीतिक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button