ताज़ा खबरेंभारत

अब हरिद्वार में होने वाली कांवड़ यात्रा पर लगा प्रतिबंध, नियम उल्लंघन पर खुद के खर्चे से होना होगा 14 दिन के लिए क्वारंटाइन

मुंबई में गणेश उत्सव के प्रतिबन्ध के बाद अब कोरोना वायरस की वजह से उत्तराखंड सरकार ने भी इस साल हरिद्वार में होने वाली कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. लिहाजा अब कांवड़ियाँ यात्री गंगा नदी से जल नहीं उठा सकेंगे.

अगर कोई कांवड़िया उत्साह में चोरी छिपे हरिद्वार आ भी जाता है और अगर प्रशासन उसे पकड़ लेती है तो उसे प्रशासन 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखेगा और इसका पूरा खर्च कांवड़िये को खुद उठाना पड़ेगा.

ये भी पढ़े : इस साल नहीं लगेगा ‘लालबाग के राजा का पंडाल’, पूरे देश में गणेश उत्सव की चमक रहेगी फीकी

हरिद्वार के डीएम सी रविशंकर ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से कांवड़ यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. डीएम ने कहा कि बैठक में ये फैसला लिया गया कि किसी कांवड़िये को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा.

आपको बता दें कि हरिद्वार की वार्षिक कांवड़ यात्रा में हर साल हजारों श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा नदी से जल ले जाकर भगवान शिव के मंदिर में अर्पित करते हैं लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से ये यात्रा रद्द कर दी गई है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button