ताज़ा खबरेंभारत

अब दिल्ली में शराब के लिए दुकानों पर नहीं लगनी पड़ेगी लाइन, केजरीवाल सरकार ने दी होम डिलीवरी की इजाजत

कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ़्तार पर काबू पाने और शराब की दुकानों पर लाइन को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने आज एक बड़ा फैसला किया है । दरअसल राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय और विदेशी ब्रांडों की शराब की होम डिलीवरी का रास्ता अब साफ़ हो चूका है। अब लोग अपने घर बैठे मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से अपना ऑर्डर दे सकते हैं।

दिल्ली सरकार ने आबकारी नियमों में किया बदलाव, होगी होम डिलीवरी।

दिल्ली सरकार ने शराब की होम डिलीवरी के लिए आबाकारी नियमों में बदलाव किया है। दिल्ली आबकारी (संशोधन) नियम, 2021 के अनुसार एल-13 लाइसेंस धारकों को लोगों के घर तक शराब पहुंचाने की अनुमति होगी। यह सभी लोग मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से ऑर्डर करके भारतीय और विदेशी शराब की होम डिलीवरी करा सकेंगे।

क्‍या बदले हैं नियम?

L-13 लाइसेंस वाले ही भारतीय शराब और विदेशी शराब की होम डिलिवरी कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल पर ऑर्डर लिया जा सकता है।
ऑर्डर मिलने के बाद डिलिवरी केवल घरों में की जाएगी। हॉस्‍टल, ऑफिस या अन्‍य किसी संस्‍थान में शराब डिलिवर नहीं होगी।
होटल्‍स से जुड़े रेस्‍तरां, क्‍लब और बार खुली जगहों पर शराब सर्व कर सकेंगे।

ये भी पढ़े: Sagar Murder Case: पहलवान सुशील कुमार को लगा एक और झटका; शस्त्र लाइसेंस हुआ निरस्त, पुलिस द्वारा पूछताछ भी जारी

क्यों लिया गया फैसला।

बता दे राजधानी में पिछले महीने लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही शराब की दुकानों पर भीड़ टूट पड़ी थी। 31 मई से लॉकडाउन में थोड़ी रियायत दी गई है मगर शराब की दुकानें अभी बंद ही रहेंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि होम डिलिवरी की शुरुआत के साथ ही डिमांड काफी ज्‍यादा होगी। कई और राज्‍यों में भी ऐसा ही प्रयोग किया जा चुका है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button