ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

अनुराग कश्यप ने सुशांत के मैनेजर के साथ हुई व्हॉट्सऐप चैट की शेयर, बताया क्यों नहीं करना चाहते थे उनके साथ काम

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक तरफ सीबीआई जांच चल रही है तो दूसरी और ED और NCB ने भी अपनी जांच के दायरे तेज़ कर दिए है। जहाँ इस केस में ड्रग्स के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है वही अब अनुराग कश्यप ने इस मामले में एक व्हॉट्सऐप चैट सोशल मीडिया पर साझा की है।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुराग कश्यप ने अपने ट्विटर पर ये व्हॉट्सऐप चैट शेयर की है. अनुराग कश्यप के मुताबिक यह चैट सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर के साथ 22 मई को हुई थी. जिसमें अनुराग कश्यप ने साफ किया है कि वह दिवंगत एक्टर के साथ काम क्यों नहीं करना चाहते थे.

ये भी पढ़े : बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की प्रॉपर्टी की तोड़फोड़ पर रोक लगाई, BMC से माँगा जवाब

चैट शेयर करते हुए लिखी ये बात।

अनुराग कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर साथ हुई इस व्हॉट्सऐप चैट को शेयर करते हुए लिखा है, ‘मुझे माफ कीजिएगा, मुझे ऐसा करना पड़ रहा है लेकिन यह चैट सुशांत के निधन से तीन हफ्ते पहले की है. उनके मैनेजर के साथ 22 मई को हुई चैट…अभी तक इसे शेयर करने की जरूरत महसूस नहीं हुई लेकिन अब लगा शेयर करनी चाहिए…हां मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता था, और इसकी मेरी कुछ वजहें भी थीं.’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button