मनोरंजन

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म “Ram Setu” का ट्रेलर लॉन्च

Ram Setu Trailer: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म “राम सेतु” का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है. ट्रीजर के रिलीज के बाद से जनता में इस फिल्म के ट्रेलर को देखने की जो जिज्ञासा थी वो आज पूरी हो गई.

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं. ‘राम सेतु’ की कहानी एक नास्तिक पुरातत्वविद् की है. इस फिल्म में अक्षय के चरित्र का नाम आर्यन कुलश्रेष्ठ है. फिल्म की कहानी आर्यन कुलश्रेष्ठ यानि अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है.

 

ट्रेलर में कई एक्शन सीन और रामसेतु से जुड़े रहस्य देखने को मिलते हैं. आर्यन 7 हजार पुराना इतिहास जानने की कोशिश करता है और रामसेतु के पास पहुंच जाता है. इसमें उनके साथ जैकलीन भी होती हैं.

 

फिल्म राम सेतु पहले से हि चर्चा का विषय बनी हुई है. ट्रेलर और टीजर से पहले फिल्म के एक पोस्टर ने इसे बहुत ट्रोल किया था. लेकिन टीजर और अब रिलीज हुए ट्रेलर के बाद फिल्म की चर्चाएं उसकी स्टोरी लाइन पर ज्यादा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button