ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीतीवीडियो

‘अंतिम चुनाव’ वाले बयान पर जेडीयू की सफाई, कहा- कहीं नहीं जानें वाले नितीश कुमार

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बीते दिन ‘अंतिम चुनाव’ वाले बयान पर जनता दल यू ने सफाई दी है। उनके इस बयान के बाद मचे सियासी बवाल के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष वशिष्‍ठ नारायण ने कहा कि नीतीश कुमार के ‘अंतिम चुनाव’ कहने का मतलब अं‍तिम चुनाव प्रचार या अंतिम चुनावी सभा थी। उन्‍होंने कहा कि इस बयान को लेकर विपक्षी बड़ा रस ले रहे हैं लेकिन सच यह है कि नीतीश कुमार कहीं नहीं जाने वाले हैं। वह रिटायर होने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

आज भी नीतीश करते है 13 से 14 घंटे काम – प्रदेश अध्‍यक्ष वशिष्‍ठ नारायण।

नितीश के इस बयान के बाद मचे सियासी जंग के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष वशिष्‍ठ नारायण ने सफाई देते हुए कहा कि आज भी नीतीश 13 से 14 घंटे लगातार काम करते हैं। उनकी कार्यक्षमता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। इसके साथ उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि असल में विपक्ष के नेता सतही जानकारी के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास न कोई योजना है न कोई दृष्टि।

जेडीयू के प्रवक्‍ता अजय आलोक ने भी दी सफाई।

नितीश के इस बयान के बाद जेडीयू के प्रवक्‍ता अजय आलोक ने भी नीतीश कुमार के ‘अंतिम चुनाव’ वाले बयान का आशय स्‍पष्‍ट किया। उन्‍होंने कहा कि ‘अंतिम चुनाव’ का मतलब ‘अंतिम चुनाव प्रचार’ था। नीतीश जी कहीं नहीं जाने वाले हैं। इस बात का तिल का ताड़ बनाने की जरूरत नहीं है। नीतीश जी ने 2004 के बाद कोई चुनाव नहीं लड़ा यह तो सबसे ज्‍यादा विपक्ष के नेता ही कहते हैं। तो फिर उनके लिए अंतिम चुनाव का क्‍या मतलब है।

ये भी पढ़े : Bihar Election 2020: RJD प्रत्याशी की हरकत से मंच पर भड़के तेजस्वी यादव, बीच भाषण को छोड़कर जनसभा से निकले

क्या कहा था नितीश कुमार ने।

दरअसल सीएम नीतीश कुमार बीते दिन पूर्णिया के धमदाहा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान नीतीश कुमार ने कहा था, ‘‘आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. परसों मतदान है और यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।’ नीतीश के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया था और विपक्ष उन पर हमलावर हो गया।

तेजस्वी यादव समेत चिराग पासवान ने भी किया था कटाक्ष।

महागठबंधन की ओर से सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘आदरणीय नीतीश जी बिहारवासियों की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत भी स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। हम शुरू से कहते आ रहे है कि वो पूर्णत: थक चुके हैं और आज आखिरकार उन्होंने अंतिम चरण से पहले हार मानकर राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर हमारी बात पर मुहर लगा दी।’

चिराग पासवान ने भी कसा था ये तंज ।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button