ताज़ा खबरेंराजनीति

हैदराबाद लोकसभा सीट से ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी Madhavi Latha को केंद्र ने दी Y+ सिक्योरिटी

हैदराबाद लोकसभा सीट से ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी Madhavi Latha को केंद्र ने दी Y+ सिक्योरिटी

 

केंद्र ने हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दे रहीं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार माधवी लता की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। भाजपा नेता माधवी लता को अब Y+ कैटगरी  की सुरक्षा मुहैया कराइ गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें केवल तेलंगाना के लिए सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट रिपोर्ट का आधार पर माधवी लता को यह सुरक्षा दी जा रही है।

हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी की 40 साल पुरानी खानदानी राजनीति को चुनौती देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने माधवी लाता को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद माधवी ने कहा था कि भाजपा ने सनातन की रक्षा का जो जिम्मा सौंपा है, उसे बिना किसी मुश्किल के पूरा करेंगी। हालांकि, वह राजनीति में नई हैं और यह उनका पहला चुनाव है, लेकिन वह हैदराबाद में ओवैसी को कड़ी चुनौती दे सकती हैं।

गौरतलब है कि हैदराबाद सीट पर सन् 1884 से ही ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है। इसे ओवैसी का गढ़ माना जाता है। असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाउद्दीन ओवैसी 1984 में पहली बार इस सीट से सांसद बने थे। 2004 तक वह सांसद रहे और इसके बाद अब यह सीट असदुद्दीन ओवैसी के पास है।

 

कौन हैं माधवी लता 

माधवी लता ‘डॉ. माधवी विरिंची’ हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं। हिंदुत्व के लिए वह अक्सर मुखर होकर बोलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके भाषणों की चर्चा रहती है। अस्पताल की चेयरपर्सन होने के अलावा माधवी लता भरतनाट्यम डांसर भी हैं। इसके साथ ही हैदराबाद में वह सामाजिक कामों के लिए भी जानी जाती हैं। वह ट्रस्ट और संस्थाएं हेल्थकेयर, शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। वह लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की प्रमुख हैं। उन्होंने कोटी महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया था। फिलहाल हिंदू धर्म को लेकर उनके भाषण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button