Hindi Newsportal

आप सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा, कहा -‘BJP ने इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर किया भ्रष्टाचार’

0 706
आप सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा, कहा -‘BJP ने इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर किया भ्रष्टाचार’

 

आप सांसद संजय सिंह ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर बड़ा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने एलेक्ट्रोरल बांड के नाम पर सबसे बड़ा भष्ट्राचार किया है। उन्होंने कहा कि नियमों का बदलाव किया गया। टैक्स में हज़ारों करोड़ो की छूट दी। उन्होंने का कि भारतीय जनता पार्टी एक घोटाले बाज पार्टी है।

दिल्ली की निरस्त शराब नीति के कथित घोटाले में हुए मॉनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आप सांसद संजय सिंह जब जेल से बाहर आए हैं वह तब से भाजपा के लिए नासूर बने हुए हैं। AAP सांसद दिन-प्रतिदिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी को उनकी ही भ्रष्टाचार की पिच पर घेर रहे हैं।

इलेक्टोरल बॉन्ड के डाटा के हिसाब से आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा को एक बार फिर घेरा है। आप सांसद ने आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि .इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ, टैक्स में छूट दी गई। सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद कि उन्होंने पूरा डेटा जनता के सामने रखा गया।

उन्होंने कहा कि मैं जो खुलासा कर रहा हूं उसकी पूरी शृंखला यह है कि 33 कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने सात साल में 1 लाख करोड़ रुपए का घाटा उठाया है और भाजपा को 450 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। 17 कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने या तो शून्य टैक्स चुकाया है या फिर उन्हें टैक्स में छूट मिली है। 6 कंपनियों ने भाजपा को 600 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। एक कंपनी ने अपने मुनाफे से तीन गुना ज्यादा चंदा दिया। एक ऐसी कंपनी है जिसने अपने मुनाफे का 93 गुना दान कर दिया है। तीन कंपनियां हैं जिन्होंने 28 करोड़ रुपए का चंदा दिया है और शून्य कर का भुगतान किया है।