ताज़ा खबरेंभारत

हरियाणा में वीकेंड पर नहीं रहेगा लॉकडाउन, अब सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी दुकानें

हरयाणा सरकार ने सप्ताह के अंतिम दो दिनों में लॉकडाउन का निर्णय वापस लेते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब हरियाणा के सभी शहरों में बाजार शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे, जबकि सोमवार और मंगलवार को शॉपिंग मॉल व दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। शराब की दुकानें भी सप्ताह के सातों दिन खुलेंगी।

नई व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सभी विभागाध्यक्षों व जिला उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले गृह मंत्री अनिल विज की सिफारिश पर प्रदेश सरकार ने 21 अगस्त को साप्ताहिक लॉकडाउन शुरू किया था। इसके चलते पिछले सप्ताह शनिवार व रविवार को प्रदेश की सभी मार्केट, सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के कार्यालय बंद किए गए थे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने विभागीय फीडबैक के बाद शनिवार व रविवार के साप्ताहिक लॉकडाउन को वापस लेने के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़े : कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों से मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक ने किया सरेंडर

हरियाणा सरकार का ताजा आदेश गुरुग्राम के कई व्यापारियों और दुकानदार संघों द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को लिखे जाने के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सप्ताहांत प्रतिबंधों को हटाने का अनुरोध किया था।

फिलहाल हरियाणा में कोरोना के 59,298 मामले है, जबकि 646 लोग अब तक राज्य में इस वायरस की वजह से मौत का शिकार हो चुके है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button