ताज़ा खबरें

साउथ कोरिया में हैलोवीन पार्टी में मची भगदड़, 151 की मौत, 82 हुए घायल

साउथ कोरिया में हैलोवीन पार्टी में मची भगदड़, 151 की मौत, 82 हुए घायल

 

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल से शनिवार रात को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ 29 अक्टूबर की रात एक हैलोवीन पार्टी के दौरान के दौरान भगदड़ मचने से 151 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 19 विदेशी भी शामिल है। इनमें तीन चीनी नागरिक भी शामिल थे।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैलोवीन उत्सव के दौरान एक संकरी रोड पर लाखों लोग उतर आए, इससे वहां अचानक भगदड़ मच गयी। अधिकारी ने बताया कि भगदड़ के दौरान भीड़ में कुचले जाने की वजह से कई लोगों की मौत की हुई है। हादसे के बाद देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी के दो साल बाद साउथ की राजधानी सियोल में आउटडोर नो-मास्क हेलोवीन पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में करीब 1 लाख लोग मौजूद थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button