ताज़ा खबरें

साइक्लोन बिपरजॉय हुआ भीषण, गुजरात में तेजी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी

साइक्लोन बिपरजॉय हुआ भीषण, गुजरात में तेजी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

अरब सागर में उठा चक्रवात बिपरजॉय धीरे-धीरे अब तेज होता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को यह और तेज हो गया है। चक्रवात तूफान बिपोर्जॉय का उग्र रूप देखने को मिल रहा है। अब गुजरात के सौराष्ट्र तट की ओर बढ़ रहा है। गुजरात सरकार ने समुद्र तटों को बंद कर दिया और तटों के किनारे रहने वाले लोगों तक जरूरी सूचना पहुंचाना शुरू कर दिया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुजरात तट से तूफान की टकराने की आशंका नहीं है परन्तु इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दरम्यान राज्य में तेज हवाओ के साथ आंधी चलने की संभावना है।

अहमदाबाद के मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने जानकारी दी कि लैंडफॉल होने के बाद चक्रवात का असर सौराष्ट्र, कच्छ में 13,14 और 15 जून तक रहेगा। उत्तरी गुजरात में 15 और 16 जून को इसका असर रहेगा। इन जहगों पर तेज बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा बारिश कच्छ, द्वारका और जामनगर में होने की संभावना है। अहमदाबाद में भी भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आपदा प्रबंधन प्रभाग, नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर ने भी गुजरात सरकार को एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उसे कड़ी   निगरानी रखने, नियमित रूप से तटीय इलाकों में हालात की निगरानी करने और उचित एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button