ताज़ा खबरें

समाजवादी पार्टी के नेता की कार को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक कार को घसीटा, देखें वीडियो

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव बीती रात एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए. हालांकि इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए.

 

रविवार रात एक सड़क हादसे का शिकार हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की जान उस वक्त बच गई जब देर रात तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी और लगभग आधा किलोमीटर तक उनकी कार घसीटते हुए ले गया.

 

इस घटना का खुलासा वीडियो जारी होने के बाद हुआ. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार तेज रफ्तार ट्रक ने देवेंद्र सिंह यादव की कार को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक कार को करीब आधा किलोमीटर तक घसीटकर ले गया. देखें यह वीडियो.

वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है. ये सड़क हादसा है या कोई सोची-समझी साजिश पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है.

 

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि गाड़ी को 500 मीटर से अधिक तक घसीटा गया. वहीं आरोपी को पकड़ लिया गया है. मैनपुरी एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि समाजवादी पार्टी नेता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद गाड़ी को 500 मीटर से अधिक तक घसीटा गया. इटावा से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की जांच जारी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button