ताज़ा खबरेंविदेश

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंच कर पीएम मोदी ने किया योग सत्र का नेतृत्व

न्यूयॉर्क (यूएसए): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने योग सत्र का नेतृत्व किया।

 

योग सत्र के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंतऔर गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है।ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों केसाथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।

 

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से जुड़ी कुछ एहम बातें:

पीएम मोदी ने योग कार्यक्रम से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम् ने कहा, हम योग का अभ्यास करते हैं लेकिन हम अपने जीवन में योग से जो प्राप्त करते हैं उसे क्रियान्वितकरते हैं। मेरा मानना ​​है कि प्रधानमंत्री यही संदेश ला रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button