शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन, मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
उत्तर प्रदेश के बागपत की शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर भी आज कोरोना से जंग हार गईं । दरअसल आज यानि शुक्रवार को मेरठ के एक अस्पताल में उनका दुखद निधन हो गया। 89 वर्षीय चंद्रो तोमर का पिछले कई दिनों से मेरठ के आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गई थीं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये दी थी। बता दे सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आज वो ये जंग हार गई।
दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉज़िटिव हैं और साँस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं । ईश्वर सबकी रक्षा करे – परिवार
— Dadi Chandro Tomar Memorial (@realshooterdadi) April 26, 2021
उनके बारे तो बात करे तो बता दे चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया था, तब उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतीं। इतना ही नहीं उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज भी कहा जाता है। अपने निशानेबाज़ी की कला की वजह से ही उन्हें शूटर दादी के नाम से पुकारा जाता था। उन्होंने निशानेबाजी में नेशनल और राज्य लेवल पर कई पदक अपने नाम किये थे।
ये भी पढ़े: 1 मई से 18+ का वैक्सीनेशन मुश्किल, कई राज्यों के पास नहीं हैं वैक्सीन के स्टॉक, जानें किन राज्यों ने हाथ किये खड़े
शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन, पिछले कई दिनों से एक निजी अस्पताल में थीं भर्ती #ChandroTomar #ShooterDadi pic.twitter.com/a5f6Oq5XDk
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 30, 2021
उनके जीवन पर बनी है एक फिल्म भी।
हाल ही में प्रख्यात फिल्मकार अनुराग कश्यप ने उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनाई थी जिसका नाम था-‘सांड की आंख’। इस फिल्म ही वजह से भी उन्हें पूरे जगत में एक पहचान मिली। लेकिन अब उनके निधन से देश में शोक की लहर है।
https://www.youtube.com/watch?v=-uA-ONin_5M






the rock steroids reddit
References:
rearch.engineer