शाह की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मंगलवार को उत्तरी कोलकाता के धर्मतल्ला में होने वाली रैली से पहले ही वहां तनाव का माहौल बन गया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिम बंगाल पुलिस ने रैलीस्थल पर शाह से पहले पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से परमिशन के कागज़ पेश करने को कहा. इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने यह धमकी भी दे डाली कि यदि कागज़ात नहीं दिखाए गए तो रैली के स्टेज को तोड़ दिया जाएगा.
इसी के साथ ही पुलिस कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया. भाजपा कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि कोलकाता में अमित शाह की रैली को रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने मौके से लिया गया एक वीडियो भी ट्वीट के साथ साझा किया है, जिसमे उन्हें पुलिस अधिकारी के साथ बहस करते देखा जा सकता है.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “अमित शाह जी की रैली में अड़ंगेबाजी, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा को परेशान करने के लिए प्रशासन को खुला छोड़ रखा है. अमित शाह जी की रैली में अड़चन डालने के लिए लाऊडस्पीकर को पुलिस ने मुद्दा बना लिया है. ये चुनाव आचार संहिता है या ममता सरकार की हठधर्मी?”
अमित शाह जी की रैली में अड़ंगेबाजी !!!#WestBengal में #MamataBanerjee ने भाजपा को परेशान करने के लिए प्रशासन को खुला छोड़ रखा है! श्री @AmitShah जी की रैली में अड़चन डालने के लिए लाऊड स्पीकर को पुलिस ने मुद्दा बना लिया!
ये चुनाव आचार संहिता है या ममता सरकार की हठधर्मी? pic.twitter.com/kRc2hY2yoo
— Chowkidar Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) May 14, 2019
इसके बाद एक और ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के कहने पर सड़क के किनारे लगे भाजपा, पीएम मोदी और अमित शाह के पोस्टर भी उतार दिए हैं.
उन्होंने लिखा,”ये नागवार हरकत ठीक नहीं !!!#BJP अध्यक्ष @AmitShah जी की कोलकाता रैली को फेल करने के लिए ममता सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही! स्वागत मंच नहीं लगाने दिए गए और सड़क के दोनों और लगाए गुब्बारे और होर्डिंग भी #KMC ने निकाल दिए!ये राजनीतिक वैमनस्यता बहुत भारी पड़ेगी दीदी!”
ये नागवार हरकत ठीक नहीं !!!#BJP अध्यक्ष @AmitShah जी की कोलकाता रैली को फेल करने के लिए ममता सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही! स्वागत मंच नहीं लगाने दिए गए और सड़क के दोनों और लगाए गुब्बारे और होर्डिंग भी #KMC ने निकाल दिए!
ये राजनीतिक वैमनस्यता बहुत भारी पड़ेगी दीदी! pic.twitter.com/sPfnn6kRSI
— Chowkidar Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) May 14, 2019
ALSO READ: प्रियंका गांधी ने भाजपा समर्थकों से ‘मिलाया हाथ’, वीडियो हुई वायरल
बता दें कि सोमवार को पश्चिम बंगाल में शाह की होने वाली 3 रैलियों में से जाधवपुर की रैली को रद्द कर दिया गया था. रैली करने की अनुमति को आखिरी समय पर वापस ले लिया गया था, यहां तक की उनके हेलीकाप्टर को लैंड करने की अनुमति भी नहीं दी गयी थी.
19 मई को बंगाल की 9 सीटें मतदान के लिए जाएंगी. मतों की गिनती 23 मई को होगी.






hgh hormon kaufen
References:
git.van-peeren.de
Nhà cái 188v fan cung cấp dịch vụ cá cược thể thao đỉnh cao, cho phép bạn đặt cược vào nhiều môn thể thao khác nhau như bóng đá, bóng rổ, tennis và nhiều môn khác. TONY04-03O