ताज़ा खबरेंभारत

वाराणसीः OLX पर डाल दिया PM मोदी के संसदीय क्षेत्र के कार्यालय की बिक्री का एड, कीमत रखी थी 7.5 करोड़, 4 गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बना नया संसदीय कार्यालय एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार इसके चर्चा में होने का कारण थोड़ा अलग है। दरअसल इस बार वाराणसी की गुरुधाम कॉलोनी में स्थित पीएम मोदी के कार्यालय को किसी खुराफाती ने बिक्री के लिए ऑनलाइन खरीदो बेचो साइट ओएलएक्स (OLX) पर डाल दिया।

OLX पर ऐड के बाद तेज़ हुई चर्चा।

ओएलएक्स पर बिक्री के विज्ञापन के बाद चर्चा तेज हो गयी कि आखिर पीएम का कार्यालय क्यों बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं इस कार्यालय के बिक्री का विज्ञापन डालते हुए इसकी कीमत भी क़रीब साढ़े सात करोड़ लगा दी।

ये भी पढ़े : किसान बिल पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अन्नदाताओं को दिया आश्वासन, अफ़वाहों से बचने की दी सलाह

किसकी आईडी से डाला गया था विज्ञापन।

फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक (OLX) ओएलएक्स पर पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय बिक्री का विज्ञापन लक्ष्मीकांत ओझा नाम के यूजर की आईडी से शेयर किया गया है। हालांकि इस मामले की जांच चल रही है। वही इस मामले में वाराणसी एसएसपी, अमित कुमार पाठक का कहना है कि ओएलएक्‍स पर दिए गए विज्ञापन को तत्‍काल हटा लिया गया है और इस मामले की जांच कराई जा रही है।

4 लोग हुए गिरफ्तार।

इस मामले के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, जबकि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति ने फोटो खींचकर OLX पर डाली थी, वो भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button