राजनीतिराजनीती

राहुल गांधी ने दिल्ली में डाला वोट, कहा इस बार होगी ‘प्यार की जीत’

रविवार को अपना वोट डालने के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वोट बटोरने के लिए नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की लड़ाई में भी प्यार ही फैलाया है और इस लड़ाई में प्यार ही जीतने वाला है.

गांधी ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा,“चुनाव, विमुद्रीकरण, किसान समस्याओं, गब्बर सिंह टैक्स और राफेल में भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर लड़ा जा रहा है,लेकिन नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान घृणा का इस्तेमाल किया और हमने प्यार का इस्तेमाल किया और मुझे विश्वास है कि जीत प्यार की होगी.”

राफेल घोटाला गांधी के उन चार प्रमुख मुद्दों की सूची में शामिल रहा जिन पर राष्ट्रीय चुनाव लड़ा जा रहा है. गांधी ने कहा, “चुनाव चार मुद्दों पर लड़े जा रहे हैं – बेरोजगारी, नोटेबंदी, किसानों के मुद्दे और राफेल जेट सौदे में हुआ भ्रष्टाचार (अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाना).”

हालांकि, उन्होंने इस बात पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटें जीत सकती है. उन्होंने कहा, “लोग यह तय करेंगे”.

इस चुनाव में, गांधी अपने परिवार के गढ़ उत्तर प्रदेश के अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

ALSO READ: गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा पीएम मोदी को नफरत नहीं प्यार से हराया जा सकता है

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों, बिहार की आठ सीटों, हरियाणा की सभी दस सीटों, मध्य प्रदेश की आठ, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और झारखंड की चार सीटों पर आज मतदान हो रहा है.

राष्ट्रीय चुनावों का सातवां और अंतिम चरण 19 मई को होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button